जदयू से संबंध तोड़ लिए जाने पर पहली बार बिहार पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह के आज पटना हवाई अड्डा पहुंचने पर स्टेट हैंगर आवंटित नहीं किए जाने से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की। राजनाथ के पटना आगमन पर उनके स्वागत के लिए हवाई अड्डे का स्टेट हैंगर परिसर नहीं उपलब्ध कराए जाने से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने नीतीश कुमार मुर्दाबाद और हाय-हाय के नारे लगाए। भाजपा के पूर्व मंत्री गिरिराज सिंह ने नीतीश सरकार के इस व्यवहार को दुखद बताते हुए कहा कि पार्टी अध्यक्ष का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करने के लिए पूर्व में जब हम लोगों ने मिलर स्कूल मैदान की मांग की तो उसमें आनाकानी की गई जबकि अधिकार रैली के समय पिछले वर्ष जदयू ने उसी मैदान को अपने कार्यकर्ताओं को ठहराने के लिए इस्तेमाल किया था।
बिहार के शिक्षा विभाग द्वारा राजनाथ के सम्मेलन के लिए मिलर स्कूल का मैदान उपलब्ध नहीं कराए जाने पर भाजपा द्वारा पटना स्थित संजय गांधी स्टेडियम में इस कार्यक्रम के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गयी। गिरिराज ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आज पटना आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं की भीड जुटने के मद्देनजर उनके स्वागत के लिए पटना हवाई अड्डा के स्टेट हैंगर परिसर की मांग की गयी थी पर उसे देने से इंकार कर दिया गया। उन्होंने कहा कि बिहार में राजग शासन काल के समय और उससे पूर्व सभी राजनीतिक दलों ने स्टेट हैंगर का उपयोग किया है। गिरिराज ने राज्य सरकार के इस व्यवहार को अनुचित बताते हुए कहा कि जिस स्वस्थ राजनीति की बात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करते हैं यह उसके विपरीत है । प्रदेश की जनता सबकुछ देख रही है और उनसे एक-एक बात का हिसाब लेगी।

No comments:
Post a Comment