कटिहार में सेवा यात्रा के दौरान एक बार फ़िर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जनता का रौद्र रुप सहना पड़ा। दरअसल हुआ यह कि मनिहारी में नीतीश कुमार एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। मंच के सामने कुर्सियां लगी थीं। आम जनता बैठी थी। तभी अपने संबोधन के दौरान श्री कुमार ने बिहार में राम राज होने का दावा किया और राम राज की चर्चा पूरे विश्व में होने की बात कही।
इस पर स्थानीय लोग भड़क गये और कहने लगे कटिहार में बमुश्किल से एक से दो घंटा बिजली रहती है। शिक्षक स्कूलों में नहीं आते हैं। मनिहारी पीएचसी जर्जर हालत में है। जब लोग बोल रहे थे तब श्री कुमार ने उन्हें डांटकर बैठाने की कोशिश की। श्री कुमार की सुरक्षा में लगी पुलिस भी जनता पर राम राज का रौब झाड़ने लगी। जनता और भड़क गयी। उसने कुर्सियां फ़ेंक कर अपने गुस्से का इजहार किया। इस मामले में पुलिस की ओर से दो दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ़ मामला दर्ज कराया गया है।
No comments:
Post a Comment