लोकसभा और विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव में नरेंद्र मोदी ने फिर झंडा गाड़ा है, जबकि बिहार के महाराजगंज लोकसभा सीट के नतीजे ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को करारा झटका दिया है। नाक की लड़ाई बन चुके इस लोकसभा उपचुनाव में लालू प्रसाद यादव की पार्टी आरजेडी के प्रभुनाथ सिंह ने नीतीश के उम्मीदवार पीके शाही पर निर्णायक बढ़त बना ली है। पीके शाही ने तो चुनाव में अपनी हार भी मान ली है, लेकिन इसका ठीकर उन्होंने बीजेपी पर फोड़ा है। शाही ने खुले तौर पर कहा कि बीजेपी ने सहयोगी दल होने के बावजूद साथ नहीं दिया।
बिहार के महाराजगंज लोकसभा उपचुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के उम्मीदवार प्रभुनाथ सिंह के जीत की ओर बढ़ने से उत्साहित लालू प्रसाद यादव ने कहा कि यह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अहंकार और ढोंग की हार है। लालू ने कहा कि नीतीश का अब पतन शुरू हो गया है। लालू ने पटना में पत्रकारों से कहा कि नीतीश के पतन की यह शुरुआत है। उन्होंने कहा कि महाराजगंज की जनता ने सही निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि अब पूरे बिहार की जनता नीतीश के ढोंग को समझ गई है। प्रभुनाथ के जीत के करीब होने पर पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि प्रभुनाथ तो निमित्त मात्र हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि यह प्रभुनाथ की जीत है, आरजेडी की जीत है और लालू की जीत है। बिहार की महाराजगंज लोकसभा सीट पर आरजेडी के प्रभुनाथ सिंह ने जीत हासिल कर ली है। इस जीत से आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के हौंसले बुलंद हैं। लालू ने कहा है कि प्रभुनाथ की जीत नीतीश के लिए चेतावनी है। लालू ने कहा कि जनता ने नीतीश की पीठ पर हथौड़ा मारा है। उन्होंने कहा कि जनता पिछला हिसाब नहीं देखती, बल्कि मौजूदा स्थिति को देखकर फैसला सुनाती है। लालू ने कहा कि नीतीश का पतन शुरू हो गया है और ये नीतीश की हार है। महाराजगंज सीट आरजेडी के उमाशंकर सिंह के निधन के बाद खाली हुई थी।
गुजरात में पोरबंदर और बनासकांठा लोकसभा सीट पर बीजेपी ने जीत दर्ज कर ली है। खास बात यह है कि दोनों ही लोकसभा सीटें पहले कांग्रेस के कब्जे में थीं। वहीं राज्य की मोरवा हदफ, जैतपुर, लिंबड़ी और धोराजी विधानसभा सीट पर भी बीजेपी ने जीत हासिल की है। ये नतीजे भी कांग्रेस के लिए बड़ा झटका हैं, क्योंकि ये सीटें भी पहले कांग्रेस के ही खाते में थीं। इन सफलताओं के बाद वहां बीजेपी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जश्न का माहौल है और वे इसे मोदी सरकार के काम की जीत बता रहे हैं।
गुजरात में दो लोकसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव में कांग्रेस के कब्जे वाली सीट पर बीजेपी की जीत के बाद राज्य के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि केन्द्र की यूपीए सरकार को जनता ने करारा जवाब दे दिया है। बनासकांठा और पोरबंदर की लोकसभा सीटों के अलावा राज्य की चार विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव हुए थे, जिन पर बीजेपी बढ़त बनाए हुए है। उल्लेखनीय है कि मौजूदा समय में इन चारों सीटों पर भी कांग्रेस के विधायक काबिज हैं।
आंतरिक सुरक्षा पर मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन में हिस्सा लेने आए नरेंद्र मोदी ने पत्रकारों से बातचीत में नक्सलवाद की समस्या पर कहा कि यह तिरुपति से लेकर पशुपति तक फैलता जा रहा है और इससे निपटने के लिए केंद्र सरकार को दोतरफा रणनीति बनानी होगी। एनसीटीसी के मुद्दे पर मोदी ने दावा किया कि इससे देश का संघीय ढांचा कमजोर हो जाएगा। उन्होंने कहा कि एनसीटीसी पर गृहमंत्री और प्रधानमंत्री चुप हैं जबकि उन्हें बोलना चाहिए।
उधर, पश्चिम बंगाल के हावड़ा लोकसभा सीट पर उम्मीद की जा रही थी कि तृणमूल और लेफ्ट के बीच कड़ी टक्कर होगी, लेकिन तृणमूल ने यहां जीत हासिल कर ली है। इन उप चुनावों को कई राजनीतिक दल 2014 के सेमी-फाइनल के तौर पर भी देख रहे हैं।
उधर, गुजरात के नतीजों को देखकर केंद्र की कांग्रेसी सरकार सदमें में आ चुकी हैं। कांग्रेसी रणनीतिकार डिफेंसिव हो गए हैं। माना जा रहा है कि अगले लोकसभा चुनाव में यही ट्रेंड रहा तो कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ सकता है। गुजरात में हुए उपचुनाव में भाजपा ने सभी छह सीटों (दो लोकसभा और तीन विधानसभा) को अपने नाम कर लिया है। इससे पहले ये सभी सीटें कांग्रेस के कब्जे में थीं। राज्य चुनाव अधिकारी ने कहा, ‘‘बनासकांठा एवं पोरबंदर की दो लोकसभा सीटों और लिम्बाड़ी, मोरवा हदफ, धोराजी एवं जेतपुर की तीन विधानसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की जीत हुई है।’’ यहां पोरबंदर लोकसभा सीट पर सबसे बड़ी जीत विट्ठल रादड़िया की रही, जिन्होंने 1,28,000 वोटों के साथ यह सीट अपने नाम कर ली है। पिछले वर्ष एक टोल नाके पर बंदूक लहराते हुए पकड़े गए इस पूर्व कांग्रेस सांसद ने बाद में भाजपा का दामन थाम लिया था। कांग्रेस सांसद मुकेश गाधवी की मृत्यु के बाद खाली हुई बनासकांठा सीट भी भाजपा ने जीत ली है। इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी हरिभाई चौधरी ने कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी मुकेश गाधवी की पत्नी कृष्णा गाधवी को 71,000 वोटों से मात दी है। अपने पिता विट्ठल रादड़िया के साथ ही कांग्रेस से पाला बदल कर भाजपा में शामिल होने वाले जयेश रादड़िया ने भी कांग्रेस प्रत्याशी जगदीश पंभार को हराकर जेतपुर विधानसभा सीट अपने नाम कर ली है।
भाजपा प्रत्याशी निमिषा सुथर ने भी कांग्रेस उम्मीदवार भुपेंद्रसिंह कांत को हरा कर मोरवा हदफ (एसटी) विधानसभा सीट जीत ली है। यह सीट भुपेंद्रसिंह की मां सविता कांत के पास थी, जिनकी पिछले वर्ष दिसंबर में विधानसभा चुनाव की मतगणना के दौरान मौत हो गई थी। लिम्बाड़ी सीट का भी हाल कुछ ऐसा ही रहा। यहां भाजपा नेता किरिटसिंह राणा ने कांग्रेस उम्मीदवार सतीश पटेल को हरा दिया है। कांग्रेस सांसद सोमा पटेल ने यह विधानसभा सीट जीतने के बाद विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद इस सीट पर हुए उपचुनाव में उन्होंने अपने बेटे सतीश पटेल को खड़ा किया था। विट्ठल रादड़िया द्वारा कांग्रेस को छोड़ भाजपा में शामिल हो जाने के कारण विधायक पद से इस्तीफे के बाद खाली हुई धोराजी विधानसभा सीट भाजपा प्रत्याशी प्रवीण मनकाडिया ने कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी हरिभाई पटेल को हराकर जीत ली।
No comments:
Post a Comment