छपरा में हुए हादसे के बाद बिहार की सियासत गर्मा गई है। पीड़ित परिवारों का दर्द बांटने की बजाय राजनीतिक दल राजनीति पर उतर आए हैं। महीना भर पहले तक जेडीयू के साथ बिहार की सत्ता संभाल रही बीजेपी को भी अचानक सूबे की हालत खस्ता दिखने लगी है। बीजेपी ने इस मामले में नीतीश कुमार से इस्तीफे की मांग की है तो आरजेडी के लालू प्रसाद यादव का कहना है कि राज्य सरकार राम भरोसे चल रही है। इस हादसे के खिलाफ बीजेपी और आरजेडी ने आज छपरा बंद का ऐलान किया है।
बीजेपी ने नीतीश सरकार को इस हादसे का जिम्मेदार ठहराते हुए उनसे इस्तीफा मांग लिया। वहीं राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू यादव ने इस हादसे के लिए नीतीश शासन के भ्रष्टाचार को जिम्मेदार ठहराया है। लालू ने आरोप लगाया कि सरकार के कई मंत्री भी बच्चों को दोपहर का मुफ्त खाना देने की इस सरकारी योजना से अपना फायदा उठा रहे हैं। लालू ने ऐसे मंत्रियों के खिलाफ भी जांच की मांग की है।
लोकजनशक्ति पार्टी के नेता राम विलास पासवान भी मौका देख सियासी गोटियां फिट करने लगे हैं। पासवान का कहना है कि मरने वाले छात्रों के परिजनों को 2 लाख नहीं बल्कि 20 लाख रुपए मुआवजा मिलना चाहिए, क्योंकि वो महादलित और अति पिछड़ा समुदाय के थे। पहले बोधगया मंदिर में धमाके और अब छपरा में मिड डे मील हादसे के बाद नीतीश सरकार एक बार विपक्ष के निशाने पर है।

No comments:
Post a Comment