Translate

Thursday, 1 February 2018

#Budget2018 से देश में और बढ़ेगी महंगाई



पूर्वांचल विकास मोर्चा के राष्टीय अध्यक्ष, अजीत कुमार पाण्डेय ने आम बजट को सरकार का मध्यम वर्ग के हितों पर कुठाराघात बताया है।


उन्होंने कहा कि इस बजट से देश में महंगाई बढ़ेगी। कृषि कल्याण सेस से सभी सेवाएं महंगी होने के साथ ही इन्फ्रा सेस और क्लीन एनर्जी सेस के कारण महंगाई आसमान छुएगी।

मौजूदा बजट से सबसे ज्यादा चिंता पूवार्चल के लोगों को हैं, जिंन्होंने मोदी जी को इतने बड़े बहुमत से जीत दिलवार्इ थी, लेकिन मोदी जी ने पूवार्चल को लोगों को कुछ नहं दिया।

बजट 2018 - 19 देश के लिए निराशा जनक रहा जो मध्यम वर्गीय एवं बेरोजगार युवां जिस उम्मीद से मोदी सरकार को 2014 में प्रचंड बहुमत से जिताया था 2018 - 19 के बजट बेरोजगारों, किसानो एवं मध्यम वर्गीय परिवारों की अनदेखी की गयी और इस बजट में कोई स्पष्ट रूप से साफ़ नहीं किया गया यह बजट किस प्रकार का है यह एक चुनावी जुमला देश के साथ धोखा हुआ

जिस उम्मीद से जनता ने  मोदी सरकार को पूर्ण बहुमत 2014 में उसमे चुनावी बर्ष में भी इन्होने और इनकी सरकार ने मध्यम वर्गीय, बेरोजगारों, युवाओं को निराशा ही हाथ लगी |
बजट 2018 - 19 देश के लिए निराशा जनक रहा जो मध्यम वर्गीय एवं बेरोजगार युवां जिस उम्मीद से मोदी सरकार को 2014 में प्रचंड बहुमत से जिताया था 2018 - 19 के बजट बेरोजगारों, किसानो एवं मध्यम वर्गीय परिवारों की अनदेखी की गयी और इस बजट में कोई स्पष्ट रूप से साफ़ नहीं किया गया यह बजट किस प्रकार का है यह एक चुनावी जुमला देश के साथ धोखा हुआ जिस उम्मीद से जनता ने  मोदी सरकार को पूर्ण बहुमत 2014 में उसमे चुनावी बर्ष में भी इन्होने और इनकी सरकार ने मध्यम वर्गीय, बेरोजगारों, युवाओं को निराशा ही हाथ लगी |

Saturday, 30 December 2017

नए साल की ढेरों शुभकामनाएं

न्यू ईयर बस कुछ ही वक्त में आने वाला है...... इस मौके पर हम अपने सभी शुभचिंतकों को शुभकामनाएं देते हुए अप सब के उज्जवल भविष्य़ की कामना करता हूं।

जैसे जैसे नया साल खिलता जाए, आशा है आपकी सारी इच्छाएं पूरी होती जाए। नए साल की ढेरों शुभकामनाएं!!


Saturday, 16 September 2017

PM नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं

ये वो शख्स है, जिसका आज महिमा मंडल देश ही नहीं दुनिया कर रही है। इनके व्यक्तित्व का ही प्रताप था कि जब इन्होंने एक कदम बढ़ाया तो आम और खास हरेक वर्ग इसने कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा हो गया। वैसे तो आप समझ ही गए होंगे कि हम बात राजनीति की उस कद्दावर शख्सियत और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कर रहे हैं। आज इनका 67वां जन्मदिन है। देशभर में हो रही तैयारियों को देखकर ये जन्मदिवस से ज्यादा कोई त्यौहार ही प्रतीत हो रहा है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं

Monday, 14 August 2017

समस्त देश वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं जय हिन्द जय भारत

इसके गली और कूचे पल-पल भूले न भूलें; 
रंग यहाँ के हैं दो-चार, भारत भूमि है महान, 
माटी की सोंधी खुशबू लिए तितलियाँ घूमे चारों ओर,
 इसकी भीनी खूशबू फैलायें चारो ओर भारत भूमि है महान, इसकी मिट्टी मेरा मान।  
स्वतंत्रता दिवस की शुभ कामनायें!

Saturday, 4 February 2017

गरीब और माध्यमवर्गीय लोगों के लिए बेहतरीन बजट

पूर्वांचल विकास मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत कुमार पाण्डेय ने आम बजट को ऐतिहासिक बताया और गरीब और माध्यमवर्गीय लोगों के लिए बेहतरीन बजट कहा। साथ ही केंद्र सरकार देश निर्माण में है जुटी हुयी है।

आज देश के आम बजट और रेल बजट को लेकर अजीत कुमार पाण्डेय ने कहा की केंद्र सरकार ने अगले पांच वर्षों में किसानों की आमदनी दोगुनी करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। लोकसभा में वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा पेश किये गये बजट में जहां एक ओर बजट में सबसे से ज्यादा बल किसान, गांव और गरीब पर दिया गया है, वहीं दूसरी ओर आम आदमी को सरकार ने इनकम टैक्स में बड़ी राहत दी और तीन लाख की इनकम को टैक्स फ्री कर दिया।

इसके अलावा केंद्र सरकार ने अगले पांच वर्षों में किसानों की आमदनी दोगुनी करने का लक्ष्य निर्धारित किया है, जो स्वागतयोग है। फसल बीमा योजना के लिए 9 हजार करोड़ रुपये आवंटित किये गये हैं। फसल बीमा 30 से बढ़ाकर 40 प्रतिशत कर दिया गया है। किसानों को कर्ज देने के लिए 10 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। डेयरी, स्वच्छ भारत अभियान से लेकर रोजगार बढ़ाने के लिए भी सरकार ने विभिन्न आयामों की घोषणा बजट में की है।

असंगठित क्षेत्र को भी संगठित क्षेत्र के दायरे में लाने की कोशिश की जा रही है। सरकार ने चुनावी खर्चों अंकुश लगाने और पार्टियों को मिलने वाले चंदा में पारदर्शिता बढ़ाने की दिशा में काम करने की प्रतिबद्धता दिखायी है। रक्षा बजट में काफी इजाफा किया गया है।

उन्होंने कहा कि रेल बजट में देश के विकास और आम आदमी की समृद्धि का हर संभव प्रयास किया है। यूपीए सरकार ने मनरेगा शुरू तो किया, लेकिन इसकी हालत खराब थी। लेकिन पीएम मोदी के सबका साथ – सबका विकास मिशन की दृढ़ प्रतिज्ञा ने कांग्रेस की नाकामी के प्रतीक बन चुकी मनरेगा से लोगों को रोजगार से जोड़ने का ऐतिहासिक काम किया है।

इतना ही नहीं, बजट में महिलाओं और बच्चों के कल्याण के लिए 1.84 करोड़ रूपए का प्रवाधान किया है, जो महिला सशक्तिकरण को और मजूबत करेगा। वित्त मंत्री जी ने बजट में सबों का ख्याल रखते हुए एक विकासोन्मुखी बजट देश को दिया है, जिसमें प्रधानमंत्री जी के देश को आगे बढ़ाने संकल्प है। इसके लिए हम प्रधानमंत्री जी और वित्त मंत्री जी को बधाई देते हैं।

Saturday, 24 December 2016

अटलजी की कविताओं को हिन्दी पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए...

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, भारतीय जनसंघ के संस्थापक, भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य, कवि और 11 भाषाओं के ज्ञाता अटल बिहारी वाजपेयी जी को जन्मदिन के शुभ-अवसर पर आपके अच्छे स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन की प्रार्थना करता हूँ।



अटल जी आप मेरे प्रेरणा स्त्रोत हैं. आप एक कुशल कवि, राजनेता और वक्ता रहे हैं. जब भी हताश होता हूँ, आपकी कोई कविता पढ़ लेता हूँ और मन प्रफुल्लित-ऊर्जीत हो जाता है।

मैं मोदी सरकार से निवेदन करता हूँ कि अटलजी की कविताओं को और उनकी जीवनी को विभिन्न बोर्ड के हिन्दी पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए ताकि आनेवाली पीढ़ियों को उचित प्रेरणा मिले।